
गढ़ः मां के छोड़ने पर फुटपाथ पर सो रहे मासूम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की ब्रजघाट तीर्थ नगरी का एक मामला सामना आया है बताया गया है कि शुक्रवार की रात एक मां अपने दो मासूम बच्चों को फुटपाथ पर छोड़कर चली गई। जब देर रात तक मां नहीं आई तो बच्चे रोने लगे। बच्चों को रोता देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को संभालने का प्रयास किया, औऱ आस-पास महिला की तलाश भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परंतु बच्चे मां को पुकारते रहे। जानकारी के अऩुसार बच्चों का पिता एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है।
लोगों ने बच्चों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस और बाल कल्याण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में ले लिया है और बच्चों को सुरक्षित बाल गृह भेजने और उनके खानपान व चिकित्सा की व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने बच्चों की मां की तलाश में जुटे है। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
मासूम बच्चों को इस तरह असहाय छोड़ना गलत है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी जरूरतमंद या बेसहारा बच्चे के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करें।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























