
नक्का कुंआ परिसर के गुरूद्वारा मे जीर्णोद्धार शुरू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में स्थित नक्का कुआं पर पर्यटन विभाग के तत्वावधान में होने वाले गुरुद्वारा परिसर में निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।
विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि
यह निर्माण कार्य श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि करने के साथ-साथ क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा। प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर यूपी सिख मिशन के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























