
टूटी पुलिया के कारण पलटी ई-रिक्शा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नं. 33 में मोती कॉलोनी, धोबी ट्रांसफार्मर वाली गली में टूटी नाले की पुलिया हादसे को दावत दे रही है। यह पुलिया लंबे समय से टूटी हुई है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी एवं नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई या कार्रवाई नहीं हुई। आज इसी टूटी पुलिया के कारण एक मयूरी वाहन पलट गया, जिससे चालक को चोटें आईं। यह घटना साबित करती है कि यह पुलिया आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। भाकियू अवध ने बताया कि इसी गली में एक स्कूल भी स्थित है और गर्मी की छुट्टियाँ समाप्त हो चुकी हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का इस रास्ते से आना-जाना होता है। यदि भविष्य में किसी बच्चे या अन्य नागरिक के साथ कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? लोगों ने पुलिया की मरम्मत की मांग की है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















