
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सांसद अरुण गोविल ने एडीएम संदीप कुमार को पत्र भेज कर रामलीला मैदान में अवैध रूप से संचालित साप्ताहिक बाजार को बंद करने की बात कही है। इसके बाद हापुड़ नगर पालिका के ईओ ने समिति के पदाधिकारी को नोटिस जारी किया है। साथ ही एडीएम ने ईओ को अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश भी दिए हैं।
आपको बता दें कि एसडीएम सदर ईला प्रकाश का कहना है कि ग्राम चमरी के मोहल्ला लज्जापुरी के खसरों व राजस्व अभिलेखों में वर्तमान में साप्ताहिक बाजार का आयोजन जिस भूमि पर हो रहा है, वह रामलीला/सार्वजनिक उपयोग की भूमि है। यह भूमि नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत है। एडीएम ने ईओ को नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे। साथ ही रामलीला/सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर यदि अवैध अतिक्रमण पाया जाए तो तत्काल अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जाए। मामले में एसडीएम सदर ईला प्रकाश का कहना है कि अपर जिलाधिकारी के आदेश पर ईओ की ओर से नोटिस भेजा गया है।
वहीं, श्री रामलीला समिति के महामंत्री उमेश अग्रवाल का कहना है कि अभी कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। नोटिस मिलने पर विधिक रूप से इसका जवाब देते हुए कार्रवाई की जाएगी।






















