
हापुड़: रेलवे रोड से पान की दुकान का ताला तोड़, नकदी व सामान चोरी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों ने अब हापुड़ के व्यस्त इलाकों में से एक रेलवे रोड पर स्थित पान की दुकान को अपना निशाना बनाया जहां का ताला तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए और उन्होंने 70,000 की नकदी का सामान चुरा लिया और फरार हुए। लाखों की चोरी से लोगों में नाराज़गी है जिन्होंने मामले में पुलिस की गश्त पर कई सवाल खड़े किए हैं।
आपको बता दें कि हापुड़ के राधा पुरी कॉलोनी निवासी नरेंद्र गोयल की हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित श्रीनगर के बाहर केशव पान भंडार के नाम से दुकान है जहां पर वह पांच सिगरेट आदि से जुड़ी चीजों का कारोबार करते हैं। मंगलवार की रात में वह दुकान बढ़ाकर घर लौट आए थे। इसके बाद बुधवार की तड़के करीब 3:00 बजे चोर आ धमके जिन्होंने शटर के ताले तोड़े। दुकान में घुसकर गल्ले में रखी 70,000 की नकदी, सिगरेट, गुटका आदि समाज चुराया और फरार हो गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जब नरेंद्र गोयल दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























