
मारपीट के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सेंचुरी मोड पर स्थित फास्ट फूड की दुकान पर आर्डर पहले तैयार करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात नामजद व तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की और दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की।
गांव छिजारसी निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सेंचुरी मोड पर चौधरी फास्ट फूड के नाम से दुकान संचालित करता है। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के गांव जलालाबाद निवासी आरोपी सुमित, जलालाबाद निवासी आरोपी सनी, जनपद हिसार निवासी आरोपी अंकित, जनपद बागपत के बड़ोद निवासी आरोपी आशीष, तीन चार अज्ञात लोग दुकान पर पहुंचे। ऑर्डर पहले तैयार करने की बात को लेकर विवाद हो गया। सभी ने मिलकर दुकान संचालक व कर्मचारी से मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























