
हापुड़: आदर्श नगर कॉलोनी बनी बीमारियों का नया पता, अधिकारी करें निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी बीमारियों का नया पता बन चुकी है। हालात यह हैं कि इलाके में पानी भरा रहता है जिसकी वजह से बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र वासियों ने कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में इलाके के लोग बीमारियों के बीच रहने को मजबूर हैं। चारों तरफ पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से मकान की नींव भी लगातार कमजोर होती जा रही है।
हापुड़ के वार्ड नंबर-13 के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी की गली नंबर-9 के आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि गली में पिछले कई दिनों से पानी भरा हुआ है। बिन मौसम यहां सड़के तालाब बनी रहती है। क्षेत्र से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोगों की मांग है कि शीर्ष अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने साथ ही जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























