
ओवरलोड वाहनों पर अधिकारी कार्रवाई करने में नाकाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नियमों के विपरीत अभी भी ओवरलोडिंग वाहनों का संचालन जारी है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा जिसकी वजह से हादसा मंडरा रहा है। इसमें लोगों की जान भी जा सकती है। मामले में जांच कर लापरवाहों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
हापुड़ की गढ़ रोड की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली यमदूत बनकर सड़क पर दौड़ रही है। ओवर लोडिड वाहन कभी भी पलट सकता है जिसकी वजह से जान भी जा सकती है। मामले में लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें। ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























