
राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर हापुड़ के चिकित्सकों का सम्मान
हापुड़, सीमन (EHAPURNEWS.COM):राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में हापुड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने वाले चिकित्सकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करना था।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दुष्यंत बंसल, डॉ. पूनम लाल को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान ग्रहण करने के उपरांत डॉ. दुष्यंत बंसल ने कहा कि चिकित्सा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा का माध्यम है। रोगी के प्रति संवेदनशीलता, विश्वास एवं समर्पण ही एक चिकित्सक की सबसे बड़ी पहचान है।
डॉ. पूनम लाल ने कहा कि डॉक्टर का जीवन सेवा, त्याग और समर्पण का पर्याय है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
क्लब की अध्यक्षा डॉ. आराधना बाजपेई ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन के सच्चे संरक्षक हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा-भाव से असंख्य लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं।
क्लब की सचिव नीरु मित्तल ने कहा कि एलायंस क्लब हापुड़ गौरव सदैव समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।
क्लब की कोषाध्यक्ष अर्चना कंसल ने सभी सम्मानित चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से मानव जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर क्लब की सदस्याएँ जनसंपर्क अधिकारी रजनी बंसल, उर्मिला शर्मा,मधु गर्ग, संतोष शर्मा पूनम करनाल, आशा भटनागर, भवनिता गर्ग, सुनीता शर्मा, संतोष गर्ग,उषा अग्रवाल, किरण गोस्वामी,बीना जिन्दल,संतोष सिंहल, रेखा सिंह ,सीमा गोयल ,बीना वर्मा, सिमरन गोयल, निशा जैन, दीपाली मित्तल तथा सुषमा खन्ना सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























