
खेत में काम कर रही महिला पर दरांती से किया हमला
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में मंगलवार को खेतों में काम कर रही महिला पर युवक ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार मामला बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा का है जब एक महिला खेतों में काम कर रही थी। तभी एक युवक ने महिला के पेट में दरांति से हमला कर दिया। इस दौरान महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को मामूली से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस पर मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























