
छिजारसी टोल प्लाजा के शिफ्ट इंचार्ज पर जानलेवा हमला
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के अंतर्गत स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर कार्यरत नशे में धुत कर्मचारियों ने शिफ्ट इंचार्ज के साथ लाठी डंडों व लोहे की राड से मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के गांव नूरपुर का चित्रा भाटी छिजारसी टोल प्लाजा पर शिफ्ट इंचार्ज है। बात 26 जून की मध्य रात्रि की है जब टोल पर कार्यरत दो कर्मचारी प्रशांत रावत व तरुण रावत नशे में धुत होकर शिफ्ट इंचार्ज चित्रा भाटी के पास पहुंचे। उस वक्त वह गेस्ट हाउस के कमरे में बैठे थे। टोल कर्मचारियों को नशे में देखकर शिफ्ट इंचार्ज ड्यूटी पर लेने से मना कर दिया जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वापस लौट गए।
चित्रा भाटी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि कर्मचारी प्रशांत रावत व तरुण रावत कुछ देर बाद दो अन्य लोगों के साथ हाथों में डंडे लोहे की राड आदि लेकर आए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चित्रा भाटी को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।
“द रेमंड शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं टाई, कफ़्लिंग, बेल्ट आदि का कलेक्शन: 9149331926 || #Accessories*























