
बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
हापुड, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com):पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के सोमवार की सुबह प्रथम बार हापुड जनपद में कदम रखने पर छिजारसी टोल प्लाजा पर स्वागत हेतु भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ का हुजूम उमड़ पड़ा।यह ऐसा अद्भुत नजारा था,जो पहले कभी नही देखा गया।वह नोएडा से मुरादाबाद जा रहे थे।
उन्होने भाजपाईयों को संदेश दिया कि संगठन को मजबूत करना और मिशन-2027 फतह करना ही हम सब का लक्ष्य है और अभी से चुनाव मोर्चे पर डटकर काम करें।
भाजपाई केंद्र व प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार करे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कविता माधरे, पिलखुवा नगरपालिका अध्यक्ष विभु बंसल,जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























