
सड़क हादसे के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव के खुडलिया बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शाहजहांपुर निवासी ऋषभ मिश्रा की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार मेरठ में चल रहा है।
जिला सीतापुर थाना मोहिली क्षेत्र के करौंदिया गांव का राजन मिश्रा और शाहजहांपुर का ऋषभ मिश्रा नोएडा में रहकर नौकरी करते हैं। शनिवार की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर नोएडा से गांव लौट रहे थे। खुडलिया गांव के सामने बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान ऋषभ की मौत हो गई।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























