हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार को न्यू पटेलनगर से दोपहर पौने तीन बजे घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी चोरी हो गई। लेकिन स्कूटी चोरी होने के चार घंटे बाद ही वाहन स्वामी को मिल गई।
चोरों ने न्यू पटेल नगर से लगभग पौने तीन बजे कुछ ही सेकेंडों में एक एक्टिवा को चुरा लिया। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर बड़ी ही फूरती के साथ स्कूटी को लेकर भागा। मामले की जानकारी मिलने पर वाहन मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन की तलाश शुरु की और वाहन स्वामी भी वाहन की खोज में जुट गए।
शाम करीब सात बजे वाहन स्वामी को जानकारी मिली की उसकी स्कूटी न्यू शिवपुरी गत्ता फैक्ट्री के पास लावारिस हालत में खड़ी है जिसके बाद वाहन स्वामी मौके पर पहुंचा और स्कूटी को घर ले आया।
देखें चोरों ने किस तरह चुराई स्कूटी:
CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352





























