
नशा मुक्ति व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
हापुड सूवि(ehapurnews.com): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, माननीय अजय कुमार प्रथम जी के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय, माननीय सौरभ कुमार वर्मा जी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के अवसर पर गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक नशा मुक्ति, विधिक साक्षरता का शिविर लगाया गया। शिविर में पीएलवी अशोक कुमार ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता तथा फिल्मी कल्चर के चलते किसी न किसी नशे की आदि हो रही है। नशा हमारी आने वाले पीढ़ी को खत्म करने का काम कर रहा। इसलिए इस नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाना चाहिए। इसके लिए सभी को नशे से दूर रहने तथा भविष्य में कोई भी नशा न किए जाने की शपथ भी ग्रहण कराई।
इसके बाद पीएलवी अशोक कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ आमजन को कैसे मिले इसके बारे में बताया गया। इसके अलावा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, गरीब तथा असहाय व्यक्ति को निशुल्क पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराने, सरकारी योजनाओं का लाभ किस तरह ले। छोटे-मोटे विवाद आपसी सहमति से निस्तारण की जाने, राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. कपिल कुमार गौतम, मोहित गोस्वामी, पीएलवी विनीत कुमार, आशा बहने, अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़
























