👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव बहरामपुर बाडली में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के शपथ ग्रहण के बाद आतिशबाजी आयोजन के विरोध में ग्राम प्रधान के तीन बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को ग्राम प्रधान ने ऑनलाइन शपथ ली। उसके बाद उसके बेटे अब्दुल मामूद, सोजिब व खालिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा-188, 269, 270 व महामारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।





























