
सोशल मीडिया पर महिला के नंबर के साथ फोटो पोस्ट कर मांगे रुपए, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित एक कॉलोनी की रहने वाली महिला को साइबर ठगों ने ब्लैकमेल किया। महिला का साइबर हरेसमेंट किया और रंगदारी मांगी। साइबर पुलिस ने हापुड़ के कप्तान के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले का मास्टरमाइंड दिल्ली का आदिल बताया जा रहा है जिसने अपने साथी फिरदौस, अय्यूब, रिजवान और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस साजिश को रचा। बताया जा रहा है कि महिला की कॉलोनी के रहने वाले दो युवक भी आरोपियों के साथ हैं। आरोपी लंबे समय से संपन्न परिवारों की युवती और महिलाओं को अपना टारगेट बनाते थे जो मोबाइल नंबर के साथ फोटो इंटरनेट मीडिया पर डालकर उन्हें बदनाम करते और ब्लैकमेलिंग के जरिए रुपए ऐंठते। मामले में आरोपियों ने ₹50,000 की मांग भी की। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























