
गढ़: छह माह की बच्ची का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सादुल्लापुर गांव में शुक्रवार की सुबह कुएं के पास छह महीने के बालक का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। नाली में मिले भ्रूण को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि भ्रूण बच्ची का है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर के पास शुक्रवार की सुबह लोग पंचायती कुएं के पास पहुंचे तो अचानक वहां एक बच्ची का भ्रूण देखकर वह नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























