
गढ़: ट्रक ने रेलवे फाटक का बूम किया क्षतिग्रस्त, गेटमैन ने जंजीर से वाहनों को रोका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गढ़-स्याना मार्ग पर स्थित फाटक को शुक्रवार को एक ट्रक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद गेटमैन ने ट्रेन की आवाजाही के लिए पहले जंजीर का इस्तेमाल किया और वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोका।
गढ़मुक्तेश्वर-स्याना मार्ग परिसर रेलवे फाटक पर फाटक संख्या 51 बी पर फाटक बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे एक ट्रेन के आने के दौरान गेट मैन डाल सिंह मीना फाटक बंद कर रहे थे। तभी गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से आए ट्रक ने गेट में टक्कर मार दी जिससेफाटक क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























