
मां-बेटे पर ईंट से हमला करने के मामले में तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में मां-बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मां के सिर में गंभीर चोट आई है।
गांव ककराना का रहने वाले बिट्टू पुत्र हरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम उसका छोटा भाई चाचा के घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव के ही विनीत पुत्र देवेंद्र, मनीष पुत्र ऋषि और मोनू ने रास्ते में उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। मौके पर पीड़ित की मां भी पहुंच गई और अपने बेटे को मौके से ले जाने लगी। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर ईंटों और डंडों से हमला कर दिया जिससे मां के शरीर में काफी ज्यादा चोट आई है। पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























