
ससुरालियों की यातनाओं से तंग विवाहिता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज की मांग और ससुरालियों की यातनाएं जब एक महिला के असहनीय हो गई तो महिला ने मायके में शरण लेकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया और पति, ससुर, सास, दो देवर और नंनद के विरुद्ध पिलखुवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस के अनुसार जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर के गांव कमरुद्दीन नगर की अर्चना का विवाह करीब 10 साल पहले रजनी विहार कॉलोनी पिलखुवा के जितेंद्र कुमार के साथ हुआ था। वैवाहिक जीवन के 10 साल मे अर्चना ने दो बेटों को जन्म दिया। बड़ा बेटा दक्ष करीब 7 वर्ष, छोटा बेटा नैतिक करीब 6 वर्ष का है।
पुलिस रिपोर्ट में विवाहिता ने 10 वर्ष वैवाहिक जीवन काल में ससुरालियों की यातनाओं का जो उल्लेख किया है। उसे हर किसी की रुक कांप उठेगी दहेज, छुछक को लेकर उसे कमरे में बंद करके यातनाएं दी जाती थी कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ, परंतु प्रताड़ना बंद नहीं हुई आखिर एक दिन पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























