
हापुड़, सीमन, संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के खाई मोहल्ले में सुनारों की मार्केट में स्थित एक दुकान में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी ज्यादा नुकसान हो गया।
आपको बता दें कि मीनू क्लॉथ सेंटर और अमीर पुत्र मीनू की दुकान में आग लग गई दोनों दुकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया। रास्ता काफी संकरा था जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी लेकिन दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि कोई जानहानी नहीं हुई। आपको बता दें कि दमकल विभाग की यूनिटों ने प्लाईवुड के बोर्ड को तोड़कर दोनों दुकान की आग को बुझाया। इस दौरान दुकान में रखे कपड़े, सूट, साड़ी, नग, सितारे, बेल, प्लाईवुड, फर्नीचर, पंखे, कुर्सी आदि सामान जलकर राख हो गया।























