
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद हापुड़ के भी अधिकारियों की नींद टूट गई है जिन्होंने मंगलवार को कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी पर शिकंजा कसा। जनपद हापुड़ के पुलिस प्रशासन को उन स्कूलों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए जो कि अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना स्कूलों का संचालन कर रहे हैं। आपको बता दें कि हापुड़ के कई ऐसे नामी स्कूल हैं जो अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना संचालित हैं। इन स्कूलों में बड़ी संख्या में छात्र अध्यनरत हैं। साथ ही अन्य मानकों की भी जांच होनी चाहिए। जनपद वासियों का सवाल है कि क्या यह कार्रवाई में महज लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर तक सीमित रहेगी या अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना चल रहे स्कूलों पर भी विभाग शिकंजा कसा जाएगा। कुछ स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने आधे भवन में अग्निशमन यंत्र स्थापित कर आधा भवन की एनओसी प्राप्त की है जबकि आधा स्कूल उनके बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के संचालित है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।























