
हापुड़: सड़क पर अचानक गौवंश आने से बाइक सवार गिरकर चोटिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड पर निराश्रित पशुओं की चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत एकत्र हुए और उन्होंने बाइक सवार को उठाया और उसका हाल जाना। लोगों ने बताया कि यहां पर अक्सर निराश्रित गौवंश का जमावड़ा रहता है जिसके कारण यह हादसा हुआ।
स्वर्गाश्रम रोड पर शमशान घाट के पास बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश का जमावड़ा रहता है। ऐसे में मंगलवार को एक बाइक सवार जा रहा था। तभी वह निराश्रित गोवंश के कारण हादसे की चपेट में आकर सड़क पर गिर गया जो घायल हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने बाइक सवार का हाल जाना। सड़क पर अचानक गोवंश के आने से यह हादसा हुआ।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























