
जिला व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठक में गूंजा नगर से जल निकासी व सफाई का मुद्दा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में जिला व्यापार एवं उद्योग बंधु समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों, उद्यमियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने गत बैठक में प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का निस्तारण 7 दिन में कराकर आख्या प्रस्तुत करें। अनावश्यक प्रकरणों को लंबित रखने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। व्यापारियों से सी सी टी वी कैमरे लगाने, बीट पुलिसिंग में सहयोग एवं संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की।
नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों व बाजारों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई एवं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या 15 दिन में दूर करने को कहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से जनपद में व्यापार सुगमता – बढ़ाने हेतु सुझाव भी लिए गए।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867























