
हापुड़ से स्थानांतरित दो सीओ को विदाई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड से दो सीओ का अन्य जनपदों में तबादला होने पर सोमवार को उन्हें विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।स्थानांतरित दोनों सीओ के सेवाकाल को सभी ने याद किया और उनकी कार्य प्रणाली की प्रशंसा की गई।
हापुड के पुलिस उपाधीक्षक वरुण मिश्र का जनपद मथुरा व गढ़मुक्तेश्वर की पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती स्तुति सिंह का जनपद संभल स्थानांतरण होने के फलस्वरूप सोमवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सहर्ष भावभीनी विदाई दी गई।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























