
👁 6 views Views
हादसे को न्यौता देता हुआ बिजली का पोल,कोई सुनने को तैयार नहीं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गत दिनों आई तेज आंधी तूफान के दौरान बिजली का एक पोल बंद फैक्ट्री की दीवार पर जा गिरा जो अभी भी पड़ा है।यह मामला हापुड के जरौठी गाँव के बाहर एक बड़ी फैक्ट्री और बालकनाथ मन्दिर के पास बन्द पड़े गोदाम के बाहर फैक्ट्री को जाने बाली बिजली की बड़ी लाइन का पोल ऑधी में उस बन्द गोदाम पर गिर गया था जो कि बिजली विभाग द्वारा अभी तक खड़ा नही किया जा सका है।ग्रामीणो ने बताया कि बिजली अफसरो का ध्यान कई बार इस ओर दिलाया गया है परन्तु कोई सुनने को तैयार नही है।यह टूटा पोल किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























