
👁 187 views Views
रुपए लेकर बैनामा न कराने के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़: कोतवाली क्षेत्र में भूमि खरीद- फरोख्त के एक मामले में बैनामा न करने और रकम वापस न लौटाने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित जर्रार ने रिपोर्ट में बताया उन्होंने मोहल्ला भंडा पट्टी के अशरफ और नसीम अहमद से चार हजार वर्ग गज भूमि 4,200 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से खरीदी थी। अधिकांश भूमि का विक्रय एवं हस्तांतरण हो चुका है, लेकिन 544.40 वर्ग गज भूमि का बैनामा अब तक नहीं किया। आरोपियों ने कई बार बैनामा कराने का आश्वासन दिया और अग्रिम धनराशि ली, न तो बैनामा किया और न रकम लौटाई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























