
अग्रवाल महासभा ने किया योग का आयोजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अग्रवाल महासभा हापुड़ द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन अग्रसेन भवन दिल्ली रोड हापुड़ पर किया गया।
योग शिविर में योगाचार्य सतीश गोयल,योगाचार्य मोहित शर्मा,योगाचार्य आयुषी गर्ग व योगाचार्य अर्चना कंसल ने प्रतिदिन योग करने, रोग के निदान के योग की आवश्यकता व निरोगी जीवन यापन करने के लिए योग की महत्वता पर अपने विचार व्यक्त किए।
अग्रवाल महासभा की ओर से सभी योगाचार्यों व सहयोगी संस्थाओं भारत विकास परिषद माधव हापुड़, एलायंस क्लब हापुड़ माधव, वेश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश, अग्रवाल महासभा महिला मंच का पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में भारत भूषण चावल वाले, सुधीर गुप्ता, नवीन कॉर्नर, मनोज गुप्ता, विशाल गोयल, अजय बंसल,आशीष, दीपक बसल, सौरभ मित्तल आदि उपस्थित रहे। अग्रवाल महासभा हापुड़ के प्रधान ललित अग्रवाल छावनी वालो ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























