
जॉनी की मौत के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर डॉ. राघव वाली गली निवासी मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ज़हरीला पदार्थ खाने से मजदूर की मौत हुई है।
ज्योति ने आरोप लगाया कि उसके पति 37 वर्षीय जॉनी कुमार खेड़ा स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। गांव खेड़ा निवासी सोनू तोमर, अमित, विकास और भूपेंद्र सैनी कई महीनों से जॉनी पर दबाव बना रहे थे। 15 जून की देर रात घर से ले जाकर काम कराया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि बुधवार की सुबह रुपए के लेनदेन को लेकर उसके साथ मारपीट की। पत्नी का आरोप है कि गाली गलौज, धमकी, लगातार प्रताड़ना से जॉनी मानसिक तनाव में आ गया जिसने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामले में चार पर मुकदमा दर्ज किया है।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























