
22 व 23 जून को होगी सारस की गिनती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। जिले में सारस गणना 22 और 23 जून को एक साथ कराई जाएगी। इसमें वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाएं, शिक्षण संस्थाएं भी सहयोग करेंगी। इस वर्ष जनवरी माह में हुई गणना के दौरान जिले में दो सारस पाए गए थे। राजकीय पक्षी सारस की गणना हर साल दो बार की जाती है। ग्रीष्मकालीन गणना जून में होती है। डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में एक साथ सारस की गणना कराई जाएगी। गणना की रिपोर्ट प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) लखनऊ को भेजी जाएगी। उन्होंने प्रबुद्धजनों और आम लोगों से अपील की है कि कहीं भी उन्हें सारस दिखें तो वे वन विभाग को सूचित करें कि वहां कितने सारस मौजूद हैं।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























