
👁 121 views Views
जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक गंभीर रूप से झुलसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
मामला हापुड़ के देहात क्षेत्र का है जब एक बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। बाइक सवार हादसे के दौरान सड़क पर गिर गया जिसके बाद उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। इस दौरान युवक के शरीर पर गहरे घाव हो गए। हादसे के बाद घायल को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























