
हापुड़: आर्य नगर में सड़क धंसने से डेढ़ फीट गहरा गड्ढा, ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां पर किसी कारण सड़क को खोदा गया था। सड़क खोदने के बाद जब यहां सीमेंट लगाया तो सिर्फ खानापूर्ति की गई। सड़क का कुछ-कुछ हिस्सा धंसने लगा है जिसकी वजह से डेढ़ फीट गहरा गड्ढा हो गया है। ऐसे में लोगों ने भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही घटिया क्वालिटी के निर्माण सामग्री लगाने का भी आरोप लगाया है। क्षेत्र वासियों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में जांच कर कार्रवाई के साथ-साथ ठेकेदार के भुगतान रोकने की भी मांग की है।
हापुड़ के आर्य नगर में कुछ दिन पहले सड़क को किसी कारण खोदा गया था जिसके बाद सीमेंट डालकर सड़क के इन गड्ढों को भरा गया। आपको बता दें कि कुछ दिनों में यह सड़क धंसने लगी और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। एक जगह तो करीब डेढ़ फीट गहरा गड्ढा हो गया जिसकी वजह से लोगों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























