
👁 8 views Views
खाली प्लॉट में आग लगने से लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर क्रांति की धर्मशाला के सामने खाली प्लॉट में कूड़े के ढ़ेर में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से आसपास के इलाके में जहरीला धुआं फैल गया जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ा। लोगों ने मामले में नाराजगी जाहिर की है और शरारती तत्व पर कार्रवाई करने की मांग की है।
मामला गुरुवार का है जब हापुड़ कि स्वर्गाश्रम रोड पर खाली प्लॉट में किसी ने कूड़े के ढ़ेर में आग लगा दी। आग लगने से हड़कंप मच गया जिसके बाद लोगों को ज़हरीली हवा में सांस लेना पड़ा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























