
अग्रवाल समाज की ओर से योग शिविर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय 19,20,21जून को योग दिवस कार्यक्रम अग्रसेन भवन दिल्ली रोड हापुड़ पर आयोजित किया गया।
योग शिविर में प्रथम दिन योगाचार्य मोहित शर्मा व योगाचार्य आयुषी गर्ग ने सदस्यों को योग कराया व योग करने से निरोगी जीवन यापन करने के विषय में विस्तार से बताया।
यह योग कार्यक्रम संयुक्त रूप से
अग्रवाल महासभा (पंजी:) हापुड़,
अग्रवाल महासभा महिला मंच,
भारत विकास परिषद “माधव”हापुड़,
एलायंस क्लब हापुड़ माधव,
वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश हापुड़ की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
इस योग दिवस कार्यक्रम में सभी सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























