
गुरू अर्जुन देव जी बलिदान दिवस मनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के प्रबंध में आज हर वर्ष की भाँति सिखो के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहब जी की समाप्ति के बाद भाई कामिंदर सिंह के रागी जत्थे ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन किया। उसके बाद अमृतसर से आए भाई सतनाम सिंह जी के कवीसरी जत्थे ने गुरु जी की शहादत पर काव्य रूप मे प्रकाश डाला इसके बाद भाई वरिंदरपाल सिंह जी ने गुरु जी महान शहादत कैसे हुई पर कथा की उपरांत उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह जी ने सभी संगत का सहयोग के लिए धन्यवाद किया और गुरु जी की गुरबाणी का कीर्तन किया। हैड ग्रंथी ज्ञानी प्रभदयाल सिंह ने शरबत के भले की अरदास की उपरंत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। ठंडे मीठे जल की छबील का लंगर सवेरे से शाम तक वितरित किया गया इस तपती गर्मी के मौसम में राहगीरों ने ठंडे मीठे जल की छबील ग्रहण करके गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।यह जानकारी सरदार बृजपाल सिंह
प्रभारी उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड ने दी।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























