
👁 19 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन ने बुधवार को हापुड़ के कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने 9 सूत्रीय ज्ञापन सोपा जो इस प्रकार है:
01.मोती कॉलोनी में धोबियो वाली गली के नाले की पुलिया टूट गई है जो हादसे को दावत दे रही है वहां कोई भी काम नहीं हो रहा है और उस पर अगर कोई भारी वाहन गया तो पुलिया नाले के अंदर गिर जाएगी
- त्यागी कॉलोनी के अंदर जाने वाले रास्ते पर बिजली विभाग द्वारा अधूरा काम किया है खंबे खड़े हो गए हैं और उस पर अभी तक लाइट के तार नहीं डाले हैं.
- मजीदपुरा में जाने वाला रोड जीरो नंबर गली के पास से नाला टूटा हुआ है. उस पर हमने कई बार ज्ञापन दे दिया है. ना ही उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. ना ही नई सड़क पर मिट्टी डाली है और ना ही अभी तक नाले का काम चालू हुआ है।. जो गली नंबर जीरो है उसके सामने दो खंबे खड़े हैं वह खंबे इतनी बेकार स्थिति में खड़े हुए हैं जो किसी भी वक्त मेरे घर के ऊपर गिर सकते हैं उससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है
- गली नंबर 0 के अंदर वाली गली चारों तरफ से टूटी हुई है इस गली के बारे में मैंने एक बार और ज्ञापन दिया था और उसे पर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. आधी गली में गड्ढे हैं आधी गली बनी नहीं है और आधी गली ऊंची नीची है. इस पर भी अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है.
- निवाजी पुरा गली नंबर 1234 के अंदर गली चारों तरफ से टूटी हुई है. नालियां भी टूटी हुई है. सड़क भी टूटी हुई है. जगह-जगह पर गड्ढे हैं.
- गली नंबर जीरो के अंदर तीनों खंबे जर्जर हालत में है और उन पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. बिजली विभाग को इसके बारे में भी पूरी जानकारी है.
- मजीदपुर गली नंबर 3 के सामने एक बंद गली है. उसे गाली के अंदर खंबे लगे हुए हैं और उन पर लाइट के तार नहीं है जो आए दिन दूरी होने की वजह से तारों में आग लगती रहती है.
- मजीदपुरा के अंदर जाने वाला रोड के बाहर गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं जिस कारण रात में एक साइड में ओवरलोड की गाड़ियां गुजरती है जिनकी वजह से वह नाले वाली साइड क्षतिग्रस्त हो रही है.
- मजीदपुर गली नंबर 0.1 0.2 के अंदर सरकारी पानी का पंप नहीं है.
प्रदेश सचिव अब्दुल वहाब जिला अध्यक्ष अब्दुल क़य्यूम हापुड़ महिला जिला अध्यक्ष अनीता युवा जिला अध्यक्ष बिलाल जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जिला मंत्री अनीश नवाब नगर मंत्री एडवोकेट शहजाद अली मुकेश प्रमोद और हापुड़ के सभी छोटे बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























