
हापुड़: ठेके के बाहर हाथ में शराब लिए खड़े युवकों की पुलिस से बहस
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवक ठेके के सामने हाथ में शराब लिए खड़े थे। जब हापुड़ कोतवाली में तैनात दरोगा ने सभी युवकों से वहां से जाने को कहा तो वह पुलिसकर्मी से बहसबाजी करने लगे। दरोगा ने काफी समझाया लेकिन बहस जारी रही जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया और थाने में बैठा दिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक पुलिसकर्मी है जो खुद मुरादाबाद थाने में तैनात बता रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की रात का है जब कुछ युवक शराब के ठेके के बाहर हाथ में शराब लिए खड़े थे। गश्त कर रहे दरोगा ने सभी से अपने घर जाने की बात कही तो मामला गर्मा गया। बहस बढ़ने लगी, एक युवक ने खुद को मुरादाबाद के थाने में तैनात पुलिसकर्मी बताया। जब दरोगा ने समझाने का प्रयास किया तो युवक ने बहस करनी शुरू कर दी। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से युवक को हिरासत में लेकर हापुड़ कोतवाली लाया गया। मौके से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस की जांच जारी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























