
परिषदीय स्कूल खुले बच्चों का रोली, टीके से स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सभी परिषदीय स्कूल मंगलवार को खुल गए। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से चल रहा ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून को समाप्त हो गया। 16 जून मंगलवार से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन पाठन शुरू हो गया।
विद्यालय पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने रोली, टीका लगाकर स्वागत किया और अध्यापकों ने शिक्षण कार्य किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताएं कि 16 जून से जनपद के परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। आज 16 जून से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है जो एक पखवाड़ा तक चलेगा। स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना, शत प्रतिशत नामांकन, ड्राप आउट रेट कम करना तय है। स्कूल चलो अभियान के तहत जगह-जगह जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक करना है कि वह बच्चों को विद्यालय भेजें।
बीएसए दीपा भाटी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर स्कूल चलो अभियान का श्री गणेश किया और विद्यालय परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया बीएसए ने बच्चों को रोली टीका लगाया और मध्याहृ में हलुवा वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी देशराज, पंकज चतुर्वेदी, टीचर माधुरी वर्मा, आरजू सिंह, अनीता डबरा आदि उपस्थित थे।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























