
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे। इस दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। गजरौला से दिल्ली जाने वाले राहगीरों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। गर्मी में वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहनों के पहिए थम गए। लोगों को बेहद परेशानी हुई।
सोमवार को बड़ी संख्या में लोग तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने के कारण गर्मी में लोग बिल-बिला उठे। हालांकि मौके पर यातायात और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा जिसने हालातों को संभालने का पूरा प्रयास किया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























