
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी शगुन चौहान भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी से उन्होंने अपना प्रशिक्षण पूरा किया। बता दें कि चौहान परिवार की चौथी पीढ़ी है जो देश सेवा में शामिल हुई है। प्रशिक्षण पूरा होने के पश्चात शगुन चौहान को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया।
शगुन की माता पूनम चौहान ने बताया कि बेटे की सफलता पर गर्व है। उन्होंने बताया कि उनके पति भी भारतीय सेना में सेवारत थे और ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। उनके पति का सपना था कि बेटा शगुन लेफ्टिनेंट बने। बेटे ने अपने पिता के सपने को पूरा किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























