
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली क्षेत्र की रहने वाली दो छात्राओं ने चंडीगढ़ में आयोजित जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद हापुड़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 10 जून से शुरू हुई जो 13 जून तक चली। 14 जून को सिंभावली पहुंचने पर दोनों छात्राओं का जोरदार स्वागत किया गया।
छात्रा आसमा और महक ने कैडेट नेशनल जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। देव आदित्य मेमोरियल जूडो अकैडमी के कोच सुबोध यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर की छात्रा आसमा (कक्षा 12 आरएसके इंटर कॉलेज) ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। महक ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर अकादमी और क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हापुड़ पहुंचने पर आसमा के पिता अकबर, फुरकान, जितेंद्र, फारुख, हरजीत, सुरेंद्र आदि ने स्वागत किया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























