
लाखों रुपए के गबन के मामले में पूर्व अकाउंटेंट पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने हापुड़ के न्यू पन्नापुरी निवासी हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हिमांशु पर आरोप है कि उसने 8.79 लाख रुपए का गबन किया है। श्री गणपति एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि समिति के अंतर्गत संचालित संस्कार एजुकेशनल ग्रुप कॉलेज में हिमांशु बतौर अकाउंटेंट था जिसने छात्रों द्वारा जमा की गई फीस को अवैध तरीके से निजी खातों में ट्रांसफर कर दिया। मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब छात्रों से संपर्क कर उनसे फीस मांगी गई। जांच में पता चला कि उसने 8.79 लाख रुपए का गबन किया है। फिलहाल 18 अगस्त 2025 को हिमांशु ने आश्वासन दिया कि वह प्रतिमाह 17000 रुपए कटवाकर नुकसान की भरपाई करेगा। कुछ समय तक वेतन से कटौती भी की गई। आरोप है कि बाद में उसने विभिन्न छात्रों से प्राप्त लगभग साढे चार लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि अपने और अपनी पत्नी के खाते में जमा कराई थी। पुलिस ने मामले में हिमांशु के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























