
👁 48 views Views
जमीन पर खुला मसाला रखने के मामले में जिंदल मसाला कंपनी को नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर सबली गेट के पास स्थित जिंदल मसाला कंपनी को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नोटिस जारी किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम 11 जून को सैंपलिंग के लिए पहुंची थी तो जमीन पर मसाला खुले में रखा मिला था जिस पर अधिकारियों ने नाराज़गी जाहिर करते हुए नोटिस जारी किया है।
ज़मीन पर रखे मसाले में गंदगी, धूल गिरने की संभावना बढ़ जाती है जो लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालती है। ऐसे में संचालक को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. गुप्ता, शहरीश सादात आदि ने छापामार कार्रवाई की थी।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























