
जनपद हापुड़ के नौ केंद्रों पर प्रवक्ता पद की परीक्षा आज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 9 केंद्रों पर रविवार 14 जून को प्रवक्ता पद की परीक्षा आयोजित हुई जिसमें 3,790 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सीसीटीवी, जैमर आदि का सहारा लिया गया। साथ ही मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए।
हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय, श्री जैन कन्या पाठशाला, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित हुई। इन नौ केंद्रों का अधिकारियों ने भ्रमण किया और परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जरूरी कदम उठाए। सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक परीक्षा आयोजित हुई।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























