हापुड़: पश्चिम बंगाल की महिला गढ़ में चला रही थी सैक्स रैकेट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का खुलासा कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पांच लोगों में तीन महिलाएं तथा दो पुरुष हैं। इस रैकेट की संचालका पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पुलिस ने मोबाइल, रुपए, नोटबुक व आपत्तिजनक चीजे बरामद कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। यह रैकेट नई बस्ती के नासिर के मकान में चलाया जा रहा था। #SexRacket (Sex Racket)

मामला शनिवार का है जब पुलिस को सूचना मिली की थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बदरखा पुल से पहले एक खाली पड़े मकान में सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। एसडीएम विजय वर्धन तोमर तथा सीओ पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गढ़ की नई बस्ती मौहल्ले में रेड मारने की तैयारी शुरु की। जैसे-जैसे पुलिस घर के अंदर घुसती गई उसकी सूचना को बल मिलता गया और उसने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लोगों को रंगेहाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी.

मकान में जब पुलिस ने छापा मारा तो पुलिस को देखकर ग्राहक और महिलाओं के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से तीन महिलाएं व दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया जिनसे पुलिस ने वैश्यावृति से कमाए गए 8,550 रुपए नकद, पांच मोबाइल फोन, एक पासपोर्ट साइज नोटबुक डायरी बरामद की है। पुलिस ने मकान मालिक नासिर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।

आरोपियों के नाम:

  1. अमरोहा के गजरौला का निवासी 42 वर्षीय रामपाल सैनी।
  2. मेरठ के किठौर का निवासी 27 वर्षीय जुबेर।
  3. गढ़मुक्तेश्वर के बदरखा का निवासी नासिर।
  4. बुलंदशहर के बीबीनगर की निवासी एक महिला जो फिलहाल मौहल्ला पिलखुवा के खेड़ा में किराए पर रहती है।
  5. पश्चिम बंगाल की निवासी महिला जो फिलहाल गढ़मुक्तेश्वर की नई बस्ती में किराए पर रहती है।
  6. मेरठ के मवाना की निवासी 24 वर्षीय शादीशुदा महिला।

संचालिका ने अपनी नोटबुक में ग्राहकों के नंबर सेव किए हुए थे। संचालिका अपना यह धंधा फोन के माध्यम से ही चला रही थी। फिलहाल पुलिस मकान मालिक नासिर की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!