
प्रेमिका से मिलने मुजफ्फरनगर गए हापुड़ निवासी दो युवक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सरावनी निवासी दो युवक प्रेमिका से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंच गए। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने युवकों को देख लिया उन्हें पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के गांव वहलना की रहने वाली युवती की सोशल मीडिया पर हापुड़ के गांव सरावनी निवासी युवक रिहान से बातचीत शुरू हुई। उसके बाद शनिवार को रिहान अपने साथी जीशान के साथ युवती से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचा जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे देख लिया और जमकर पीटा। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























