
👁 16 views Views
पिलखुवा: साइबर ठगों ने खाते में सेंध लगा निकाले 90 हजार रुपए
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के पिलखुवा के रहने वाले राजीव कुमार रुहेला पुत्र रमेश चंद्र के खाते में साइबर ठगों ने सेंध लगाकर ₹90,000 ठग लिए। उसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल से मामले में कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित राजीव कुमार रुहेला ने बताया कि यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगों ने 8 जून को ₹49,999.78 और ₹40,000 निकाल लिए। करीब 94 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है जिसकी जांच जारी है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























