
भ्रष्ट ठेकेदार ने बनाई पुलिया, एक सप्ताह में ही टूट कर बिखर गई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ में किस कदर लूट मची है इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। नगर पालिका के ठेकेदार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाकर अपनी व भ्रष्ट अफसरों की जेब भरने में लगे हैं और नागरिकों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के मोहल्ला चमरी में वाल्मीकि चौक है जहां एक नाली पर करीब एक सप्ताह पहले पक्की पुलिया का निर्माण कराया गया था जो अब एक सप्ताह में ही टूट कर खिल की तरह बिखर गई है। मजे की बात तो यह है कि इस पुलिया से कोई भारी वाहन भी नहीं गुजरता है फिर भी टूट कर चकनाचूर हो गई है।
बाद गुरुवार की सुबह की है जब कॉलोनी के बालक गली में साइकिल चला रहे थे की टूटी पुलिया में साइकिल अटक जाने के कारण बच्चे गिर गए और वे चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। एक सप्ताह में पुलिया का टूट जाना यह साबित करता है कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। नागरिकों ने पुलिया के निर्माण तथा दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























