
👁 15 views Views
आंधी-तूफान से बिजली सप्लाई बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के इलाके में बुधवार की रात को आई आंधी तूफान के कारण अनेक स्थानों पर पेड़ टूट कर विद्युत लाइनों पर गिर गए तथा कुछ स्थानों पर लाइन के तार टूट गए। आंधी-तूफान से हुए नुकसान के कारण अनेक स्थानों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विद्युत विभाग के सूत्रों के अनुसार बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली सप्लाई सामान्य बनाए रखने के मोर्चे पर डटे है। विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें धीरखेड़ा, अब्दुलापुर, बसन्तपुर उर्फ फरीद, परतापुर, गढ़मुक्तेश्वर आदि इलाकों से मिली है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























